फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Impact of elections, tourists decreased in Dharamshala, bookings in hotels were less than last week.

Kangra News: चुनाव का असर, धर्मशाला में घटे पर्यटक, होटलों में बीते सप्ताह के मुकाबले कम रही बुकिंग

Mon, 29 Apr 2024 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 29 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Impact of elections, tourists decreased in Dharamshala, bookings in hotels were less than last week.
धर्मशाला। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव का असर इस सप्ताह पर्यटन नगरी धर्मशाला के पर्यटन कारोबार में भी देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह पर्यटन नगरी धर्मशाला में होटल कारोबार में गिरावट आई है। लोकसभा चुनावों का दिख रहा असर-हिमाचल में पर्यटन सीजन के दौरान ही देश में लोकसभा चुनाव का शेड्यूल है।
विज्ञापन


हिमाचल में चुनाव सबसे अंतिम चरण 1 जून को होने हैं, लेकिन निचले राज्यों में महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में मई माह के दौरान ही अधिकतर लोकसभा सीटों पर यह प्रकिया पूरी होगी। पर्यटन नगरी धर्मशाला में मई के दौरान ही पर्यटन कारोबार शिखर पर रहता है।
विज्ञापन


अभी इसी सप्ताह 26 अप्रैल को असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 89 सीटों पर मतदान हुए हैं। दक्षिण-भारतीय पर्यटक भी निचले राज्यों में धूप से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख करते हैं। जबकि महाराष्ट्र और राजस्थान के पर्यटकों का भी एक हिस्सा यहां पर्यटन नगरी का दीदार लेने पहुंचता है। जबकि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य उत्तरी राज्यों की बड़ी संख्या धर्मशाला पहुंचती है, लेकिन लोकसभा के चुनावी सप्ताह का असर होटल कारोबार पर हुआ। बीते सप्ताह धर्मगुरु दलाई लामा की प्रार्थना सभा के चलते होटलों में वीकेंड पर 70 फीसदी बुकिंग जरूर दर्ज थी, लेकिन इस सप्ताह यह बुकिंग 55 फीसदी हुई, जो कि पिछले सप्ताह से 15 फीसदी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोटस---
बीते सप्ताह पर्यटन नगरी धर्मशाला के होटलों में 70 फीसदी होटल बुकिंग थी। इस सप्ताह यह बुकिंग 55 फीसदी रही है।
- राहुल धीमान, अध्यक्ष, स्मार्ट सिटी होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला।

लोकसभा चुनाव के चलते पर्यटन नगरी के होटल कारोबार में असर दिखा है। बीते सप्ताह इस सप्ताह होटल कारोबार में कमी आई है।
विवेक महाजन, विवेक महाजन, महासचिव होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed