फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If there is recovery from the head teachers or if the benefit of salary increase is stopped then the agitation

मुख्य शिक्षकों से रिकवरी हुई या वेतन वृद्धि का लाभ बंद किया तो होगा विरोध: अशोक

Mon, 30 May 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
If there is recovery from the head teachers or if the benefit of salary increase is stopped then the agitation
कोटला में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में उपस्थित सदस्य। संवाद - फोटो : Kangra
कोटला (कांगड़ा)। अगर मुख्य शिक्षकों से रिकवरी होती है या वेतन वृद्धि का लाभ बंद किया जाता है, तो संघ खंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक इसका विरोध करेगा। इसके लिए संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड कोटला की बैठक में यह चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें मुख्य शिक्षक के पद पर कार्यरत 01-01-2016 या उसके बाद के मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति पर होने वाली वेतन वृद्धि, उसी समय की पूर्व में ली गई वेतन वृद्धि पर होने वाली रिकवरी और नए वेतन आयोग में दिए जाने वाले एरियर पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्व से पदोन्नति पर मिलने वाले लाभ को बंद करना शिक्षक वर्ग के साथ घोर अन्याय है। बाद में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से विशेष तौर पर आग्रह किया गया कि इन दोनों जायज मांगों को अति शीघ्र पूरा किया जाए। 01-01- 2016 से नए वेतनमान में दिए जाने वाले एरियर के बारे में सरकार जल्द घोषणा करे।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड के महासचिव केवल सिंह, कोषाध्यक्ष सलिंदर सिंह, महालेखाकार सुरजीत गुलेरिया, संयुक्त सचिव निर्मल सिंह, सह कोषाध्यक्ष रमन कुमार, मुख्य सलाहकार कंचन वाला एवं पूर्व प्रधान कुलदीप पठानिया के साथ खंड के लगभग 60 अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed