{"_id":"687cd7039081803e0908fe23","slug":"if-the-tet-result-is-not-declared-the-opportunity-for-tgt-recruitment-will-be-missed-kangra-news-c-95-1-ssml1021-186814-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: टेट का परिणाम न आया तो छूट जाएगा टीजीटी भर्ती का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: टेट का परिणाम न आया तो छूट जाएगा टीजीटी भर्ती का मौका
विज्ञापन
टेट का परिणाम न आया तो छूट जाएगा टीजीटी भर्ती का मौका
धर्मशाला। जून माह में हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम जारी न होने से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि परिणाम समय पर घोषित नहीं हुआ तो वे हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की टीजीटी भर्ती में आवेदन करने का मौका गंवा देंगे, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
अभ्यर्थियों में राजेश, मुकेश, रोहित, सुनैना, रिद्धिमा सहित कई उम्मीदवारों का कहना है कि उन्होंने जून में टेट परीक्षा दी थी और अब वे टीजीटी आर्ट्स, नॉन मेडिकल और मेडिकल के करीब 937 पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। मगर टेट का परिणाम न आने के कारण वे आवेदन करने में असमर्थ हैं। अगर 31 जुलाई से पहले परिणाम जारी हो जाए तो आवेदन करने के योग्य हो जाएंगे।
अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से टेट का परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और मेडिकल के करीब 937 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए कई हजारों के हिसाब से आवेदन पहुंच चुके हैं। मगर टेट देने वाले अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि शिक्षा बोर्ड टेट का परिणाम तैयार करने में जुटा हुआ है। जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।