फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If demands are not met within 24 hours, a road blockade will be staged.

Kangra News: 24 घंटे में मांग नहीं मानी तो होगा चक्का जाम

Wed, 07 Oct 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
If demands are not met within 24 hours, a road blockade will be staged.
नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर पांचवें दिन भूख हड़ताल पर बैठे अकिल बक्शी व उनके समर्थक (जा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित 50 बिस्तरों वाले मातृ-शिशु अस्पताल को शुरू करवाने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। अकिल बख्शी और अन्य आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेताया है कि मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ तो चक्का जाम कर आंदोलन को सड़क पर उतारा जाएगा। इसके बाद उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
चार दिन बाद प्रशासन की सक्रियता तो सामने आई लेकिन मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। आंदोलनकारियों का कहना है कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। मांगों पर स्पष्ट और ठोस कार्रवाई होने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

अकिल बख्शी ने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है बल्कि नूरपुर की जनता के हितों और क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनता से जुड़ा इतना महत्वपूर्ण मुद्दा लंबे समय से उठाया जा रहा है तो सरकार के प्रतिनिधि अब तक आंदोलन स्थल पर पहुंचकर बातचीत कर समाधान क्यों नहीं निकाल पाए हैं।

आंदोलनकारियों ने कहा कि चार दिन तक भूख हड़ताल के बाद प्रशासन की सक्रियता सामने आई है लेकिन बातचीत से आगे बढ़कर निर्णय और समाधान अभी बाकी है। 24 घंटे के भीतर कोई ठोस पहल नहीं हुई तो नूरपुर में चक्का जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed