फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hoteliers looted tourists fiercely during matches

मैचों के दौरान होटल कारोबारियों ने जमकर लूटे पर्यटक

Sun, 27 Feb 2022 09:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
Hoteliers looted tourists fiercely during matches
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को भारत-श्रीलंका मैचों के दौरान पर्यटन नगरी के होटल मालिकों ने दो-तीन दिन बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को जमकर लूटा। होटल मालिकों ने एक हजार रुपये वाले कमरों को मौके पर पर्यटकों को तीन-तीन हजार रुपये में दिया।
विज्ञापन

होटल मालिकों की इस लूट से बाहरी राज्यों से आने वाले हजारों पर्यटक परेशान हुए और उनमें काफी रोष भी देखने को मिला। इसके अलावा पर्यटकों को खाना खाने में भी राहत नहीं मिली। रात के समय मैच खत्म होने के बाद ढाबा और रेस्तरां संचालकों ने भी क्रिकेट प्रेमियोें को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रशासन और विभाग की ओर से खाने की एक खाली के 60 रुपये तक तय की गई है, बावजूद इसके ढाबा संचालकों ने 100 से 120 रुपये तक खाने की खाली को परोसा। बता दें कि पहले बाहरी राज्यों से आने वाले दर्शकों को ब्लैक में महंगे दामों पर टिकट खरीदने को मजबूर होना पड़ा। साथ ही रहने के लिए कमरों और खाने के लिए भी अधिक पैसे चुकाने पड़े। मैचों के दौरान पर्यटन विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इन कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभी कारोबारी मौके का फायदा उठाकर बिना विभाग की कार्रवाई से डरे जमकर लोगों को लूट रहे हैं।
विज्ञापन

क्या बोले पर्यटक
जम्मू से आए पर्यटक करन जसरोटिया, राहुल कुमार, आशीष शर्मा, अतुल ने बताया कि एक तो क्रिकेट प्रेमी बाहरी राज्यों से धर्मशाला मैच देखने आ रहे हैं। इसके बाद भी पर्यटन कारोबारी उन्हें ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कचहरी अड्डा के पास एक होटल मालिक ने उन्हें एक हजार वाला कमरा तीन हजार रुपये का बताया। वहीं ढाबों वालों ने भी खाने के 120 रुपये पर प्लेट दाम बताए। ऐसा ही चलता रहा तो धर्मशाला में पर्यटक क्यों आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी ने शिकायत की तो तुरंत होगी कार्रवाई : बांबा
मैचौं के दौरान महंगे दामों में कमरे देने के लिए अगर कोई पर्यटक शिकायत करता है तो उस होटल मालिक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन विभाग के साथ उस होटल मालिक को 10 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया जाएगा। ऐसा काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, जिससे की पर्यटन नगरी पर गलत असर न पड़े। - अश्विनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed