फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hopes raised for broad-gauge of Pathankot-Jogindernagar track

Kangra News: पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक के ब्रॉडगेज करने की उम्मीदें जगीं

Sat, 06 Jun 2026 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 06 Jun 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
Hopes raised for broad-gauge of Pathankot-Jogindernagar track
बैजनाथ (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर के 200 किमी लंबे ऐतिहासिक नैरोगेज रेलवे ट्रैक को ब्रॉडगेज में बदलने की कवायद शुरू हो गई है। नॉर्दर्न रेलवे ने इस परियोजना के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। वर्तमान में ट्रैक की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) का कार्य पहले से ही प्रगति पर है। अब एफएलएस शुरू होने से प्रोजेक्ट को पंख लगने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के मानकों के अनुरूप इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलने के लिए एफएलएस की रिपोर्ट बेहद निर्णायक होगी। इसके लिए चार अधिकृत सदस्यों की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो ट्रैक पर ट्रैफिक स्टडी और क्षेत्र की औद्योगिक संभावनाओं का विस्तृत ब्योरा तैयार करेगी। सर्वे में यह परखा जाएगा कि ब्रॉडगेज की उपयोगिता कितनी है। इस दौरान क्षेत्र के उद्योग पार्कों और अन्य बड़े प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स को आधार बनाया जाएगा। साथ ही, ब्रॉडगेज होने की स्थिति में यात्रियों की संभावित संख्या का भी आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि वे इस रेल ट्रैक को ब्रॉडगेज करने का मुद्दा संसद में निरंतर उठाते रहे हैं। उनके अनुसार, यह परियोजना न केवल क्षेत्र के पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए सफर को भी सुगम बनाएगी। प्रोजेक्ट की रिपोर्ट रेलवे के मानकों पर खरी उतरती है, तो जल्द ही इस दिशा में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed