फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   himachal pradesh did not celebrate bal diwas

हिमाचल में नहीं मनाया गया बालदिवस

Thu, 15 Nov 2012 02:20 PM IST
धर्मशाला/ब्यूरो
धर्मशाला/ब्यूरो Updated Thu, 15 Nov 2012 02:20 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh did not celebrate bal diwas

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर को हर साल बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग शायद बाल दिवस को महत्व देना भूल गया। प्रदेश के स्कूलों में छुट्टियों के चलते इस बार बाल दिवस नहीं मनाया गया।

विज्ञापन


दिवाली की छुट्टियों के चलते प्रदेश शिक्षा विभाग बच्चों के प्रिय माने जाने वाले चाचा नेहरू के जन्मदिवस को भूल गया। हालांकि शिक्षा विभाग ने देश के पहले शिक्षा मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद अबुल कलाम का जन्मदिवस रविवार के दिन भी धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन


प्रदेश के किसी भी सरकारी स्कूल में बाल दिवस नहीं मनाया गया। वहीं, शिक्षा विभाग की भी इसमें कुछ ज्यादा रुचि नहीं दिखी। देश को आजाद करने में अहम योगदान निभाने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू के बलिदान को शायद जनमानस भूलता जा रहा है। वहीं, इस बारे में उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक दिनकर बुराथोकी का कहना है कि अवकाश होने के चलते विभाग ने बाल दिवस नहीं मनाया। इसके अलावा इस बारे में कोई विशेष आदेश भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते प्रदेश के स्कूलों में इस बार बाल दिवस नहीं मनाया गया, लेकिन ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब स्वतंत्रता सेनानियों की मात्र प्रतिमाएं ही लगी रह जाएंगी। उनका महत्व और उनके बारे में आगामी पीढ़ी को शायद ज्ञात ही नहीं हो पाएगा। उन्होंने भी माना कि कुछ एक निजी संस्थानों को छोड़कर किसी भी सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थान या स्कूल ने बाल दिवस नहीं मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed