फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Heroin possession convict sentenced to two years of rigorous imprisonment.

Kangra News: 12 ग्राम हेरोइन रखने के दोषी को दो वर्ष की कठोर कैद, 28 हजार जुर्माना

Wed, 30 Sep 2026 07:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
Heroin possession convict sentenced to two years of rigorous imprisonment.
धर्मशाला। वक्फ ट्रिब्यूनल न्यायाधीश जसवंत सिंह ठाकुर की अदालत ने 12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) रखने के मामले में दोषी शुभम चौधरी को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अदालत ने मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पर अलग से 3,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। पुलिस ने 9 मार्च, 2025 को आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। मामले की तफ्तीश उपनिरीक्षक संजय कुमार ने पूरी की थी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में कुल 11 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने शुभम चौधरी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अदालत ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177 के तहत 500 रुपये, धारा 179 के तहत 500 रुपये और धारा 196 के तहत 2,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी संजीव राणा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed