फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Helicopter will fly from Dharamshala with relief material for Bara Bhangal

Kangra News: बड़ा भंगाल के लिए राहत सामग्री के साथ धर्मशाला से उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर

Fri, 29 Aug 2025 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 Aug 2025 06:00 AM IST
विज्ञापन
Helicopter will fly from Dharamshala with relief material for Bara Bhangal
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला की दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल में राहत कार्यों के लिए आगामी एक-दो दिन में हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जाएंगी। मौसम के अनुकूल होने पर धर्मशाला से हेलीकॉप्टर बड़ा भंगाल के लिए राहत सामग्री के साथ रवाना होगा। इसमें आवश्यक दवाएं, पुल बनाने के काम आने वाली वायर और राशन किट शामिल रहेंगी। बड़ा भंगाल में हेलीपैड के साथ के सरकारी भवन रावी नदी के तेज बहाव में बह गए हैं। विधायक किशोरी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बड़ा भंगाल में हुए नुकसान और आगे की जाने वाली सहायता को लेकर विचार-विमर्श हुआ है। मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद करने को कहा है। एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि पिछले दिनों से बड़ा भंगाल में बारिश की रफ्तार थमी है और अब हालात सामान्य हैं तथा आवश्यक राहत सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed