फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Heavy rain in Dharamshala after noon changed the weather, bringing relief from the heat.

Kangra News: धर्मशाला में दोपहर वाद तेज बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Sun, 17 May 2026 07:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Dharamshala after noon changed the weather, bringing relief from the heat.
धर्मशाला में शनिवार शाम को अचालक शुरू हुई बारिश से बचने के लिए सिर को मजदूरी के तसले से ढकते हु
करीब एक घंटे हुई बारिश, धौलाधार की पहाड़ियों पर छाए रहे घने बादल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। करीब साढ़े चार बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों और पर्यटकों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश रुकने के कुछ समय बाद मौसम फिर साफ हो गया।
बारिश शुरू होते ही बाजारों और सड़कों पर मौजूद लोग इधर-उधर शरण लेते नजर आए। तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, धौलाधार की पहाड़ियों पर देर शाम तक घने बादल छाए रहे, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना बना रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच हुई इस बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई है। किसानों और बागवानों ने भी बारिश को फसलों और बागवानी के लिए लाभदायक बताया। मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed