{"_id":"6aa8535988d7c928e90b1834","slug":"healthcare-services-to-be-strengthened-34-mos-recruited-kangra-news-c-95-1-kng1046-255848-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुदृढ़, 34 एमओ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सुदृढ़, 34 एमओ मिले
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को अब बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने पीजी कोर्स पूरा करने वाले 34 विशेषज्ञ मेडिकल अफसरों को जिले के विभिन्न अस्पतालों में तैनात करने के आदेश जारी किए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से जिले के क्षेत्रीय, नागरिक और मेडिकल कॉलेज स्तर के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
आदेश के तहत क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में डॉ. अनन्या श्री (नेत्र रोग), डॉ. आरूषी चौधरी (एमओ), डॉ. अभिनव मक्कड़ (एनेस्थीसिया) और डॉ. हर्षिता कश्यप (एमओ रेडियो डायग्नोसिस) को पदभार सौंपा गया है। इसके साथ ही डॉ. निर्भय नारायण सिंह और डॉ. एमडी शहनवाज हसन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी का दायित्व दिया गया है।
टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉ. विवेक शील, डॉ. शिल्पा, डॉ. शगुन सूद और डॉ. शुभम सूद को तैनाती दी गई है। वहीं नूरपुर अस्पताल में डॉ. सीमांत मल्होत्रा, डॉ. श्वेता भाटिया, डॉ. आरूषी और डॉ. पायल ठाकुर सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
अन्य अस्पतालों में नगरोटा बगवां के लिए डॉ. साहिल कपूर, डॉ. याचना ठाकुर व डॉ. शौर्य कालिया, जयसिंहपुर के लिए डॉ. पुलकित, डॉ. अभय वर्मा व डॉ. आरती, देहरा के लिए डॉ. धर्मेंद्र व डॉ. कनुप्रिया, शाहपुर के लिए डॉ. अरूणवीर पटियाल व डॉ. ओजस्वी ठाकुर, कांगड़ा अस्पताल के लिए डॉ. आदित्य राज व डॉ. शुभम, डाडासीबा के लिए डॉ. करिश्मा गुलेरिया व डॉ. अजय कौशल तथा पालमपुर के लिए डॉ. अंजना व डॉ. रजत कुमार के आदेश हुए हैं।
इसके अतिरिक्त डॉ. सोनाली को ज्वालामुखी, डॉ. निखिल को फतेहपुर, डॉ. कपिल कुमार को जवाली और डॉ. रूचि शर्मा को प्रशिक्षण संस्थान छेब में तैनात किया गया है।