फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   health minister visit kangra's hospitals

फतेहपुर में होगी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती, नूरपुर एमसीएच के लिए जारी होंगे डेढ़ करोड़ : शांडिल

Mon, 23 Dec 2024 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 23 Dec 2024 08:35 AM IST
विज्ञापन
health minister visit kangra's hospitals
फतेहपुर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री।
फतेहपुर/नूरपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने रविवार को नागरिक अस्पताल फतेहपुर, जवाली, नूरपुर और इंदौरा का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नूरपुर में मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) के अधूरे कार्यों के लिए तुरंत डेढ़ करोड़ रुपये देने की बात भी कही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ. धनीराम शांडिल कहा कि नागरिक अस्पताल फतेहपुर जल्द रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने के लिए नया भवन बनाया जाएगा। अस्पताल का मौजूदा भवन लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पर्याप्त नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने नए भवन के निर्माण के लिए तुरंत 30 प्रतिशत राशि जारी करने और चिकित्सकों के आवासीय भवन बनाने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा को अस्पताल में पूरे सप्ताह एक्स-रे सेवाएं प्रदान करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में क्रस्ना लैब की स्थापना से मरीजों को टांडा अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने चिकित्सकों को चेतावनी दी कि वे बाहरी दवाइयां न लिखें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि फतेहपुर अस्पताल को क्षेत्र का केंद्र बिंदु बनाकर अन्य अस्पतालों में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक भवानी पठानिया, मलेंद्र राजन और पूर्व विधायक अजय महाजन आदि उपस्थित रहे।


ज्वाली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सुविधाएं शुरू करने के निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने जवाली स्थित नागरिक चिकित्सा अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में जल्द अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सुविधाएं शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को भी चालू करने की बात कही। इससे पहले अस्पताल में पहुंचे मरीजों और स्थानीय निवासियों ने मंत्री से शिकायत की कि डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। साथ ही पिछले तीन सालों से अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पाई है। मंत्री ने अस्पताल में 50 बिस्तर के अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण साइट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को रिकॉर्ड समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

फतेहपुर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री।

फतेहपुर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed