फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   He went away saying that he will have dinner together... and never returned

Kangra News: साथ खाना खाएंगे, कहकर गए... फिर लौटे नहीं

Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 12 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
He went away saying that he will have dinner together... and never returned
हरविंदर सिंह की फ़ाइल फोटो।
गुलेर (कांगड़ा)। देहरा की त्रिपल पंचायत के दलीपुर गांव में 22 अप्रैल को जिस घर में शहनाइयों की गूंज थी, आज हरविंद्र की मौत से वहां मातम पसरा है। गत मंगलवार को शिमला में हरविंद्र की पत्नी ने बड़े मन से दोपहर का खाना बनाया, तो यही सोचा कि साथ बैठकर खाएंगे। इस बीच कॉल आई तो पति ने कहा अभी वापस आ रहा हूं, फिर साथ खाना खाएंगे, लेकिन वह वापस नहीं आए। जिस थाली में दो लोगों के लिए खाना परोसा था, वो अधूरी ही रह गई। बिजली बोर्ड के टीमेट हरविंद्र की करंट लगने से मौत हो गई। उनकी शादी को अभी डेढ़ महीना ही हुआ था। हाथों की मेहंदी अभी पूरी तरह फीकी भी नहीं पड़ी थी, हल्दी की खुशबू अभी घर में बसी थी और उसी घर से बुधवार को पति की अर्थी उठी। नवविवाहिता पत्नी की हालत बेसुध है। हरविंदर तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके पिता रविंद्र सिंह बिजली बोर्ड से अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं, जिस बेटे को उन्होंने अभी हाल ही में दूल्हे के लिबास में देखा था, अब उसी बेटे को कफन में लिपटा देखना पड़ा। यह शायद किसी भी मां-बाप के लिए सबसे बड़ा दुस्वप्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed