फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Guddi Devi of Kangra interacts with Union Minister Piyush Goyal

कांगड़ा की गुड्डी देवी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से किया संवाद

Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Guddi Devi of Kangra interacts with Union Minister Piyush Goyal
कांगड़ा चाय को लेकर केंद्रीय मंत्री से बात करते अर्चित बुटेल व अन्य - फोटो : Kangra
धर्मशाला। केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान कांगड़ा जिले के बड़ाग्राम की लाभार्थी गुड्डी देवी ने उपायुक्त कांगड़ा के कार्यालय में एनआईसी सेंटर के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पंद्रह किलो गेहूं और दस किलो चावल मिले। कोरोना काल में जब हमारे परिवार के पास कमाई का कोई भी साधन नहीं था, उस राशन से घर चलाने में काफी सहायता मिली। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सस्ते राशन की दुकान से सरसों तेल, दालें, नमक आदि सस्ते दामों पर मिलते रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में छह हजार रुपये मिले। इसके अलावा मेरे परिवार को हिम केयर स्वास्थ्य कार्ड और गृहिणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आभारी हैं। इस संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांगड़ा जिला काफी सुंदर जगह है। मैं कई साल पहले यहां बचपन में यहां आया था। अगली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांगड़ा जिला से जुड़ने के बजाय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कहूंगा कि मुझे कांगड़ा जिला में लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed