फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ground tests for Agniveer recruitment will be held in Dharamshala from 20th to 31st

Kangra News: 20 से 31 तक धर्मशाला में आयोजित होंगे अग्निवीर भर्ती के ग्राउंड टेस्ट

Sat, 09 Aug 2025 05:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
Ground tests for Agniveer recruitment will be held in Dharamshala from 20th to 31st
धर्मशाला। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के अनुसार भर्ती वर्ष 2025-26 की अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन (दसवीं पास), अग्निवीर ट्रेडमैन (आठवीं पास) के ग्राउंड टेस्ट के एडमिट कार्ड छह अगस्त 2025 को जारी किये जा चुके हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह निजी तौर पर अथवा ई-मेल aropalampur@gmail.com या दूरभाष नंबर 88940 88311 के माध्यम से सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर से संपर्क कर सकते हैं। यह ग्राउंड टेस्ट 20 से 31 अगस्त तक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित किया जाएगा। सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड में दिए समय, तारीख पर ही ग्राउंड टेस्ट के लिए आएं। साथ में वह अपने मूल दस्तावेज, प्रवेश पत्र, पहचान पत्र जरूर लाए। सभी उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि वह अडापेबिल्टि टेस्ट के लिए अपना एंड्रॉयड मोबाइल फोन साथ में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed