{"_id":"6a4e6c0a205960c727065fcc","slug":"government-land-in-the-state-is-being-sold-for-peanuts-parmar-kangra-news-c-95-1-kng1047-243698-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कौड़ियों के भाव बिक रही सरकारी जमीनें : परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कौड़ियों के भाव बिक रही सरकारी जमीनें : परमार
Thu, 09 Jul 2026 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार। पार्टी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने बुधवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में विपिन सिंह परमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है और हिमाचल की सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेत, भूमि, शराब और वन माफिया बेखौफ होकर सक्रिय हैं, जिन्हें सरकार का पूरा संरक्षण प्राप्त है। बद्दी और बरोटीवाला क्षेत्र में सरकारी जमीनों की बिक्री व बेनामी संपत्तियों के मामलों ने कई सवाल खड़े किए हैं। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की करीब 3000 एकड़ भूमि को भी निजी हाथों में सौंपने का प्रयास किया गया।
उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय, पंचायती राज और जिला परिषद चुनावों में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। जनता वर्तमान सरकार से पूरी तरह निराश है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी