{"_id":"62af601dc3c3fa09684e66aa","slug":"gorkha-association-honored-142-meritorious-kangra-news-sml412664015","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पंजाब गोरखा एसोसिएशन ने सम्मानित किए मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पंजाब गोरखा एसोसिएशन ने सम्मानित किए मेधावी
विज्ञापन
गोरखा समुदाय के मेधावियों को सम्मानित करते हिमाचल गोरखा एसोसिएशन के सदस्य
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। हिमाचल पंजाब गोरखा एसोसिएशन ने रविवार को धर्मशाला और पालमपुर क्षेत्र के 17 गोरखाली गांवों के जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया। धर्मशाला के श्याम नगर स्थित गोरखा भवन में आयोजित समारोह में छठी कक्षा से लेकर विश्वविद्यालय तक के 142 विद्यार्थियों को 500 से 5000 रुपये तक की छात्रवृत्ति राशि वितरित की गई।
छात्रवृत्ति के कुल 1,57,700 रुपये समुदाय के गण्यमान्य व्यक्ति कर्नल बाल राम शाह, डीआईजी विनोद थापा, कर्नल ललित थापा, कर्नल वीरेंद्र राणा, कैप्टन भगवान सिंह गुरुंग ने प्रदान किए। कर्नल बलराम शाह ने शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने और जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा हाल ही में गोरखा एसोसिएशन में 25 रुपये दान करने के लिए गठित एक ट्रस्ट का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने मास्टर ऑफ आर्ट्स इंग्लिश और मास्टर ऑफ साइंस जूलॉजी में स्वर्ण पदक पाने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय की सृष्टि थापा और अक्षिता थापा को पांच-पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त कर्नल ललित थापा ने भी इन दोनों छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र राणा ने बताया कि एसोसिएशन का एक उद्देश्य शिक्षा से चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए इस बार एसोसिएशन की नई प्रणाली के तहत सभी वजीफा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के पैर छूकर वजीफा की राशि अपने माता-पिता को सौंप दी।