फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Goods on roads and footpaths, pedestrians worried, administration still unaware

Kangra News: सड़कों और फुटपाथ पर सामान, राहगीर परेशान, प्रशासन फिर भी अनजान

Wed, 18 Sep 2024 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 18 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Goods on roads and footpaths, pedestrians worried, administration still unaware
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में सड़क पर सजाई दुकानें। संवाद
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में व्यापारियों का अतिक्रमण सड़कों तक पहुंच गया है। दुकानदारों ने फुटपाथ और सड़कों को भी सामान रखने का अड्डा बना दिया है। मजबूरन राहगीरों को सड़कों पर चलना पड़ रहा है, जिस वजह से हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। किसी ने दुकान का सामान सड़कों पर सजा दिया है तो किसी ने सड़क किनारों को पार्किंग बना दिया है। वहीं, धर्मशाला बस अड्डा के पास निजी बस ऑपरेटरों ने सड़कों को दोनों ओर से घेर रखा है।
विज्ञापन

बात करें कोतवाली बाजार की तो बाजार में पहले की सड़क संकरी है इसके बावजूद दुकानदारों ने अपना सामान सड़कों पर पहुंचा दिया है। वहां, अधिकतर बाजार में रेहड़ी-फड़ी वालों ने सड़कों को और संकरा कर दिया है। वहीं, एक व्यक्ति ने अपने रेंट पर देने वाले वाहनों को सड़क के किनारे लाइन में खड़ा कर रखा है। इस वजह से फुटपाथ वाहनों से ही रुक गया है और राहगीरों को सड़कों पर चलना पड़ रहा है। ऐसे ही हालात गुरुद्वारा रोड के हैं, जहां दुकानदारों ने सामान सड़कों पर पहुंचा दिया है। इसके अलावा कचहरी अड्डा में भी कई दुकानदारों ने अपना सामान फुटपाथ या सड़कों पर सजा रखा है।
विज्ञापन

हैरत की बात तो यह है कि न तो नगर निगम धर्मशाला के अधिकारी और न ही पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ध्यान दे रहा है। रोजाना यहां से अधिकारी गुजरते हैं, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को झेलना पड़ रहा है। पुलिस भी केवल सड़क किनारे खड़े वाहनों के चालान काटने तक सीमित रह गई है। अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कचहरी अड्डा बाजार में अगर किसी दुकानदार ने सड़कों पर अतिक्रमण किया है तो उन्हें सामान हटाने को कहा जाएगा। इसके अलावा सड़कों पर बैठे रेहड़ी-फड़ी व्यापार मंडल के अधीन नहीं आते हैं। उन पर कार्रवाई करना प्रशासन और नजर निगम का कार्य है।
- मुनीष लूथरा, अध्यक्ष, व्यापार मंडल कचहरी अड्डा

- समय-समय पर दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने के लिए कहा जाता है। अगर फिर भी ये लोग नहीं मानते हैं तो नगर निगम के अधिकारी ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशान न होने पड़े।

- नरेंद्र जम्वाल, अध्यक्ष, कोतवाली बाजार

- सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और इसके चालान किए जाएंगे। कोर्ट के आदेश है कि सड़क के किनारे कोई सामान नहीं सजा सकता है।
- नीनू शर्मा, मेयर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed