{"_id":"6a09fc278f92c15bdf0f4643","slug":"goldsmith-arrested-for-stealing-maternal-and-aunts-jewellery-kangra-news-c-95-1-ssml1021-235215-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नानी-मामी के गहने चुराने के मामले में अब सुनार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नानी-मामी के गहने चुराने के मामले में अब सुनार गिरफ्तार
Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फॉलोअप
-युवती और उसके प्रेमी को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार
-दिल्ली के उत्तमनगर निवासी सुनार पर कसा शिकंजा
-- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
लंबागांव (कांगड़ा)। नानी और मामी के करीब 22 लाख रुपये के गहने चोरी करने के मामले में आरोपी युवती और उसके प्रेमी को 12 मई को गिरफ्तार करने के बाद लंबागांव पुलिस ने अब दिल्ली से एक सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी उत्तमनगर, दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लंबागांव ले आई है। मामले में आरोपी युवती को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस पूछताछ में महिला ने खुलासा किया था कि उसने अपनी नानी और मामी के चोरी किए गए कुछ गहने अपने प्रेमी को दिए थे, जबकि कुछ जेवर दिल्ली में एक सुनार को बेच दिए थे।
महिला की निशानदेही पर पुलिस ने पहले उसके प्रेमी रमेश कुमार को हरियाणा से गिरफ्तार किया और अब गहने खरीदने वाले सुनार को भी दबोच लिया है। उसे रिमांड पर लिया गया है। वहीं गिरफ्तार सुनार को सोमवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि गहने चोरी मामले में दिल्ली से सुनार को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है। महिला से पूछताछ के आधार पर मामले में अभी और गिरफ्तारियां संभव हैं।