फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gardeners of the district will now fill their pockets with apples

Kangra News: जिले के बागवान अब सेब से भरेंगे जेब

Sat, 02 Mar 2024 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 02 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gardeners of the district will now fill their pockets with apples
धर्मशाला। ऊपरी हिमाचल के बाद अब जिला कांगड़ा में भी सेब की ओर बागवानों का रुझान बढ़ने लगा है। बागवानी विभाग की ओर से जिले में अब तक कम दरों पर 9,000 से अधिक फलदार पौधे वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से बागवानों की ओर से 6000 पौधे सेब के ही खरीदे गए हैं। इससे साफ तौर पर पता चलता है कि जिले में बागवानों का रुझान भी अब सेब की ओर बढ़ने लगा है। विभाग की मानें तो इसके अलावा नाशपाती, अनार, अखरोट, प्लम, कीवी और खुमानी के फलदार पौधे भी कम दरों पर बागवानों को वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन



अन्ना और डॉसेट गोल्डन किस्म की मांग
कांगड़ा में ऊपरी हिमाचल की अपेक्षा सेब के उत्पादन के हिसाब से कम ठंड पड़ती है। ऐसे में मौसम के हिसाब से यहां बागवानों की ओर से सेब की अन्ना और डाॅसेट गोल्डन किस्म के फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा बैजनाथ उपमंडल के क्षेत्र में सेब की जीरो माइन, रेड ब्लॉक और किंग रोट किस्म के फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में मौसमी फलदार पौधों में अब तक 9,000 से अधिक पौधे दिए जा चुके हैं। इनमें से बागवानों की ओर से 6,000 पौधे सेब के ही खरीदे गए हैं। लोग अधिक से अधिक बागवानी अपनाएं। इसके साथ ही विभिन्न बागवानी योजनाओं का लाभ भी उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कमलशील नेगी, उपनिदेशक, बागवानी विभाग जिला कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed