फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gahaliyan-Thakurdwara drinking water scheme to be launched in three months: Kajal

गाहलियां-ठाकुरद्वारा पेयजल योजना तीन महीने में होगी शुरू : काजल

Sat, 17 Oct 2026 11:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
Gahaliyan-Thakurdwara drinking water scheme to be launched in three months: Kajal
गाहलियां में लोगों की समस्याएं सुनते विधायक पवन काजल । स्रोत: पार्टी
कांगड़ा। कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि लंबे समय से निर्माणाधीन गाहलियां-ठाकुरद्वारा पेयजल योजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना को अगले तीन महीनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को पर्याप्त व सुचारु पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गाहलियां में जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने पूर्व भाजपा सरकार के समय स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को डिनोटिफाई करने पर कांग्रेस सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चंगर क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य सुविधाएं छीन ली हैं और भाजपा की सरकार बनते ही इस पीएचसी को दोबारा बहाल किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान हिमाचली देवी, सुमन देवी, उपप्रधान रामस्वरूप, अजय कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed