फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Free treatment under Himcare and Ayushman schemes resumes at Tanda.

Kangra News: टांडा में फिर शुरू हुआ हिमकेयर और आयुष्मान का निशुल्क उपचार

Wed, 09 Sep 2026 03:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
Free treatment under Himcare and Ayushman schemes resumes at Tanda.
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजनाओं के तहत मरीजों का निशुल्क उपचार दोबारा शुरू हो गया है।
विज्ञापन

करीब पांच-छह दिन पहले दोनों योजनाओं को बहाल कर दिया गया है। इससे टांडा में उपचार के लिए पहुंचने वाले हजारों गरीब और पात्र मरीजों को राहत मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र मरीजों को जांच, अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन, एडवांस प्रक्रियाओं सहित विभिन्न आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

खासकर गंभीर बीमारियों और महंगे उपचार की जरूरत वाले मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से दोनों योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये की देनदारी लंबित होने के कारण वेंडरों ने दवाइयां और जरूरी सामान उपलब्ध करवाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते मरीजों को कई उपचार और दवाइयां अपने खर्च पर लेनी पड़ रही थीं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था। अब योजनाएं बहाल होने से कार्डधारकों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के तहत 37.59 करोड़ और हिमकेयर योजना के तहत 79.65 करोड़ रुपये की देनदारी अभी लंबित है।
मेडिकल कॉलेज में हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को निशुल्क उपचार मिलना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक के प्रयासों से यह संभव हुआ है। दोनों योजनाओं के दोबारा शुरू होने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। डॉ. मिलाप शर्मा, प्रिंसिपल, टांडा मेडिकल कॉलेज

पुराना ऊहल चौक से अवाहदेवी सड़क मार्ग की खराब हालत। संवाद

पुराना ऊहल चौक से अवाहदेवी सड़क मार्ग की खराब हालत। संवाद

पुराना ऊहल चौक से अवाहदेवी सड़क मार्ग की खराब हालत। संवाद

पुराना ऊहल चौक से अवाहदेवी सड़क मार्ग की खराब हालत। संवाद

पुराना ऊहल चौक से अवाहदेवी सड़क मार्ग की खराब हालत। संवाद

पुराना ऊहल चौक से अवाहदेवी सड़क मार्ग की खराब हालत। संवाद

पुराना ऊहल चौक से अवाहदेवी सड़क मार्ग की खराब हालत। संवाद

पुराना ऊहल चौक से अवाहदेवी सड़क मार्ग की खराब हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed