Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four-lane project approval stalled; traffic congestion in Mataur causes hardship for all sections of society

Kangra News: फोरलेन की मंजूरी अटकी, मटौर में जाम से हर वर्ग परेशान

Sat, 14 Nov 2026 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Nov 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
Four-lane project approval stalled; traffic congestion in Mataur causes hardship for all sections of society
साजन चौधरी, वाहन चालक।
केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार, जल्द शुरू हो रजोल-ठानपुरी फोरलेन का कार्य
विज्ञापन

कछियारी से भंगवार तक फोरलेन शुरू होने के बाद मटौर क्षेत्र में बढ़ा यातायात का दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी धर्मशाला। मटौर क्षेत्र में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए रजोल-ठानपुरी फोरलेन का निर्माण जल्द करवाने की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक इस फोरलेन का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक मटौर, बगली चौक और मटौर पुल पर लगने वाले जाम से राहत मिलना मुश्किल है।
कछियारी से भंगवार तक फोरलेन शुरू होने के बाद मटौर क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते रोजाना बगली चौक, मटौर बाजार और मटौर पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह और शाम के समय स्थिति अधिक खराब हो जाती है। इससे नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और स्थानीय वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने केंद्र और प्रदेश सरकार से रजोल-ठानपुरी फोरलेन का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि फोरलेन बनने से यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। लोगों ने सरकार से इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


हर दिन जाम फंसना हमारे लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है, जिस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन को इस मंथन करना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। -साजन चौधरी, वाहन चालक
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह, दोपहर और शाम को मटौर से कछियारी और मटौर से गगल तक जाम लगना आम हो गया है। लगभग आधा-आधा घंटा लोगों को जाम फंसना पड़ रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए जल्द से रजोल से ठानपुरी से तक फोरलेन का सर्वे करवा कर कार्य शुरू करना चाहिए। -रजनीश कुमार, दुकानदार

मटौर में चाहे एक और पुल दो, इससे भी जाम की स्थिति नहीं बदलेगी, क्योंकि जब रजोल से ठानपुरी तक फोरलेन नहीं बन जाता है, तब तक जाम स्थिति ऐसी ही रहेगी। ऐसे ही लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। -मुनीष कुमार, वाहन चालक

प्रतिदिन जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत का करना पड़ रहा है। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के संपर्क मार्ग भी गाड़ियों से भर रहे हैं। -आदित्य कुमार, दुकानदार मटौर


कोट्स:

फोरलेन कंपनी की ओर से केंद्र और राज्य सरकार को चार मार्गों की अलाइनमेंट भेजी हैं। इसमें से एक लाइन अप्रूव होनी है, लेकिन अभी तक कंपनी के पास दोनों सरकारों की ओर से कोई संतोषजनक जानकारी हासिल नहीं हुई है। -रोहित ठाकुर, साइट इंजीनियर, फोरलेन निर्माण कंपनी

साजन चौधरी, वाहन चालक।

साजन चौधरी, वाहन चालक।

साजन चौधरी, वाहन चालक।

साजन चौधरी, वाहन चालक।

साजन चौधरी, वाहन चालक।

साजन चौधरी, वाहन चालक।

साजन चौधरी, वाहन चालक।

साजन चौधरी, वाहन चालक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed