फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four corona infected people died in the district, 371 report positive

कांगड़ा में चार संक्रमितों की मौत, 371 नए मामले

Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four corona infected people died in the district, 371 report positive
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मौत का बढ़ता आंकड़ा अब स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ लोगों को को भी डराने लगा है। शुक्रवार को जिला कांगड़ा में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की वायरस के कारण मौत हो गई। इसके अलावा शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 371 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 399 संक्रमित मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना संक्रमण के 1636 एक्टिव केस हो गए हैं और 1206 संक्रमितों की कोरोना के कारण मौत भी हो गई है। शुक्रवार को जिला मंडी के जोगिंदरनगर के 55 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल, जिला हमीरपुर के भोटा के 90 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल, जयसिंहपुर के 74 वर्षीय बुजुर्ग की डीसीएचसी परौर और जवाली के सिद्धपुरघाड़ के 82 वर्षीय बुजुर्ग की होम आइसोलेशन के दौरान मृत्यु हो गई। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस बटालियन सकोह के 23 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा रक्कड़ के छह लोग, विस्डम फाउंडेशन इंदौरा के नौ लोग, पीटीसी डरोह का एक जवान, भटोली के चार लोग, बनूरी के आठ लोग, पंजाहड़ा के छह लोग, टांडा अस्पताल के सरी वार्ड में छह लोग, पुलिस थाना खुंडियां में एक जवान और जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 59528 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 56681 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने लोेगों से लक्षण होने पर कोरोना जांच करवाने की अपील की है। साथ ही कोविड नियमों की पालना करने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed