फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four accused convicted of stealing cash-filled chest from ATM

Kangra News: एटीएम से नकदी से भरा चेस्ट चोरी करने के चार आरोपी दोषी करार

Fri, 21 Aug 2026 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 21 Aug 2026 05:02 AM IST
विज्ञापन
Four accused convicted of stealing cash-filled chest from ATM
धर्मशाला। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-द्वितीय देहरा गौरव चौधरी की अदालत ने वर्ष 2014 में पंजाब नेशनल बैंक कालोहा के एटीएम का शटर और ताले तोड़कर नकदी से भरा चेस्ट चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन

अदालत ने जितेंद्र सिंह, संदीप सिंह, बलविंद्र सिंह और सुरिंद्र सिंह निवासी सदर जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब को भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 457, 380 और 201 सहपठित धारा 149 के तहत दोषी ठहराया है। सजा की मात्रा पर 24 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

मामला 26-27 सितंबर 2014 की मध्यरात्रि का है। एटीएम में कुल 6,58,700 रुपये थे। अंतिम लेनदेन के बाद इसमें 5,97,700 रुपये मौजूद थे। आरोपियों ने शटर और ताले तोड़कर नकदी वाला चेस्ट बाहर निकाला और वाहन में रखकर भाग गए। पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे पर काला स्प्रे कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान नादौन पुलिस ने संदेह के आधार पर हरियाणा नंबर का एक वाहन पकड़ा। वाहन से गैस सिलिंडर, हथौड़ा, टायर लीवर, प्लास, पाइप, कटर और स्प्रे की बोतल समेत अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपियों के खुलासे के आधार पर एटीएम चेस्ट और अन्य सामान भी बरामद किया गया।
चेस्ट से बरामद 5,97,700 रुपये का बैंक रिकॉर्ड से मिलान हुआ। फोरेंसिक जांच में सीसीटीवी पर मिले काले पदार्थ और बरामद स्प्रे की रासायनिक संरचना भी समान पाई गई। अभियोजन पक्ष ने मामले में 20 गवाहों के बयान करवाए।

अदालत ने परिस्थितिजन्य, दस्तावेजी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए चारों आरोपियों को दोषी करार दिया। मामले में पांचवें आरोपी मलकीत सिंह को 26 जून 2025 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed