फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Founder President of Electricity Board Forum SL Bhatia resigned

Kangra News: बिजली बोर्ड फोरम के संस्थापक अध्यक्ष एसएल भाटिया ने दिया इस्तीफा

Sat, 29 Mar 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Founder President of Electricity Board Forum SL Bhatia resigned
बिजली बोर्ड फोरम के अधयक्ष एसएल भाटिया
पालमपुर (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड फोरम पालमपुर के संस्थापक अध्यक्ष एसएल भाटिया ने फोरम से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले करीब 27 सालों से बिजली बोर्ड फोरम पालमपुर यूनिट के संस्थापक अध्यक्ष रहे। सदस्यों और अधिकारियों को सहयोग के लिए उन्होंने धन्यवाद किया है। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते फोरम से इस्तीफा दिया है। 58 वर्ष की आयु में उन्होंने नौ सदस्यों की मदद से पालमपुर में फोरम पेंशन यूनिट की स्थापना की थी। अब वह 85 साल के हो गए हैं। तब से बिजली बोर्ड फोरम के अध्यक्ष रहे। उन्होंने यूनिट कार्यकारी अध्यक्ष बीडी मिश्रा को अध्यक्ष का पद सौंपा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पालमपुर बिजली बोर्ड का चुनाव होते हैं तो सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर पठानिया को यह जिम्मेवारी दी जाए। पठानिया पहले ही पावर इंजीनियर के स्टेट अध्यक्ष रह चुके हैं और संस्था को आगे ले जाने में जरूर सफल होंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एसएस भाटिया ने अब तक 810 पुस्तकों को 25 वर्षों में लिख कर रिकार्ड बनाया है, जो असंभव ही लगता है। देश की 600 पत्र-पत्रिकाओं में उनकी 24 हजार कतरनें उन के पास सुरक्षित हैं। केवल लघु कथाओं का रिकार्ड 16 पुस्तकों का है, जबकि भाटिया ने 33 ग्रंथ लिखे। उस पर छत्रपति शिवा जी 2011 में दिल्ली पुस्तक मेले में भाटिया की एक पुस्तक की 25 हजार किताबें बिकने से रिकार्ड बनाया जो शायद ही कोई कर पाए। उन्होंने विश्ववविद्यालय में एक प्राेफेसर ने शोध कर पीएचडी की डिग्री पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed