फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five people deteriorated after drinking well water, three Tanda refer

गंगथ में पानी के कुंए में जहरीला पदार्थ मिलाने का अंदेशा

Sat, 25 Jun 2022 09:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Five people deteriorated after drinking well water, three Tanda refer
गंगथ में साक्ष्य जुटाती पुलिस टीम। आरोप है कि किसी ने कुएं में जहरीली पदार्थ मिलाया है। -संवाद - फोटो : Kangra
गंगथ (कांगड़ा)। पुलिस चौकी गंगथ के तहत पुरानी गंगथ में कुएं का पानी पीने से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से तीन को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्थानीय पंचायत के पूर्व उपप्रधान कुलदीप सिंह ने शिकायत दी कि उनके घर के समीप बने कुएं में किसी ने जहरीला पदार्थ मिलाकर उन्हें सपरिवार जान से मारने की कोशिश है। घटना उस समय पेश आई, जब शनिवार सुबह घर वालों ने कुएं में लगाई गई मोटर चलाकर सप्लाई अपने घर को ली। इस पानी को कुलदीप सिंह, रजनी देवी, संदीप सिंह, पूर्णिमा और चंदीप सिंह ने पी भी लिया। पानी में दुर्गंध आने पर जब कुएं की जांच की गई तो कुएं के अंदर जहरीली दवा की दो खाली बोतलें और एक खाली बोतल बाहर पाई गई।
विज्ञापन

पानी के जहरीला होने और उसके सेवन से पूरे परिवार की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते परिजनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से कुलदीप सिंह, रजनी देवी और पूर्णिमा को टांडा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया है, जबकि संदीप और चंदीप की हालत ठीक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नूरपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुएं में जहरीला पदार्थ मिलाने के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। पानी का सेवन करने वाले परिवार के पांच लोगों का उपचार चल रहा है, जिनमें दो लोगों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed