{"_id":"678d40d5858043e1b8045430","slug":"fire-broke-out-in-kiosk-fire-brigade-brought-it-under-control-kangra-news-c-95-1-kng1004-162475-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खोखे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खोखे में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Mon, 20 Jan 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
शीला चौक पर जला खोखा। संवाद
- फोटो : संवाद
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती शीला चौक के पास शनिवार और रविवार की रात को फास्ट फूड के खोखे में आग लग गई। इससे खोखे में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। खोखे में देर रात आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग धर्मशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर धर्मशाला कर्म चंद ने बताया कि देर रात शीला चौक के समीप खोखे में आग लगने की सूचना मिली थी।
इस दौरान टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। साथ ही टीम ने साथ लगते दो खोखे और अन्य भवन को आग लगने से बचाया। संवाद
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। साथ ही टीम ने साथ लगते दो खोखे और अन्य भवन को आग लगने से बचाया। संवाद
विज्ञापन