फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fall army worm attacks maize, 50% plants destroyed

Kangra News: मक्की पर फॉल आर्मी वर्म का हमला, 50 फीसदी पाैधे नष्ट

Mon, 09 Jun 2025 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Jun 2025 11:16 AM IST
विज्ञापन
Fall army worm attacks maize, 50% plants destroyed
सलूणी परिक्षेत्र में मक्की की फसल को लगा फॉल आर्मी वर्म: जागरूक पाठक
लले में 50 प्रतिशत फसल प्रभावित, किसान चिंतित
विज्ञापन

सलूणी और चुराह क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभाव, अधिकारी कर रहे क्षेत्र का दौरा
कृषि विभाग ने किसानों को दी कीट नियंत्रण के लिए दवाई के छिड़काव की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म के हमले से कई इलाकों में पौधे पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इस कारण किसान चिंतित हैं। जिले की लगभग 50 प्रतिशत मक्की की फसल इस कीट की चपेट में आ चुकी है। इस कीट के हमले का सबसे अधिक प्रभाव सलूणी और चुराह क्षेत्र में है, जहां कई खेतों में मक्की के पौधों को कीड़ों ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कीट का पहले कभी इतना तेज और व्यापक हमला नहीं देखा था।

किसानों रमेश कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, कैलाश चंद, दौलत राम, भान सिंह, दर्शन कुमार ने कहा कि फसल तैयार होने से पहले ही नष्ट हो रही हैं। कीट इतनी तेजी से फैल रहे हैं कि एक ही रात में पूरा खेत साफ कर देते हैं। क्षेत्र में मक्की की ही फसल अधिकतर होती है। ऐसे में फसल नष्ट होने से उन्हें भविष्य की काफी चिंता हो रही है। कृषि विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण किया जा रहा है और किसानों को उचित कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी जा रही है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद सिंह ने बताया कि कीट नियंत्रण के लिए रासायनिक दवाओं का छिड़काव कारगर साबित हो सकता है। कहा कि किसान विभाग से सलाह लेकर ही खेतों में छिड़काव करें।

सलूणी परिक्षेत्र में मक्की की फसल को लगा फॉल आर्मी वर्म: जागरूक पाठक

सलूणी परिक्षेत्र में मक्की की फसल को लगा फॉल आर्मी वर्म: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed