फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Everyone's participation is necessary for TB-free India: Dr. Sood

टीबी मुक्त भारत के लिए सभी की भागीदारी जरूरी : डॉ. सूद

Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Everyone's participation is necessary for TB-free India: Dr. Sood
धर्मशाला के डाईट में टीबी जागरूकता ​शिविर के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी प्र​शिक्षु
धर्मशाला। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) धर्मशाला में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बच्चों को क्षय रोग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और इसके प्रति जागरूकता फैलाने की सभी से अपील की। डॉ. सूद ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। जन सहयोग से ही टीबी को खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन


खुली चर्चा करके ही टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है। जितना लोग इस बीमारी से घबराएंगे और इलाज के लिए सामने नहीं आएंगे, उतना की मृत्यु दर बढ़ेगी। टीबी का इलाज संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को तीन हफ्ते से खांसी है तो टीबी की जांच जरूर करवाएं। इस दौरान डॉ. सूद ने विद्यार्थियों से टीबी को लेकर कुछ प्रश्न भी किए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान डाइट की प्रिंसिपल नीना पुन्न और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

भाषण में साहिल, पोस्टर में श्वेता और स्लोगन प्रतियोगिता में एकता प्रथम
कार्यशाला में भाषण प्रतियोगिता साहिल प्रथम, प्रतिभा दूसरे और विशाली तीसरे स्थान पर रही। वहीं, पोस्टर मेकिंग में श्वेता और स्लोगन प्रतियोगिता में एकता को प्रथम, कनन को दूसरा और सिमरन को तीसरा स्थान मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed