फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Every day till March in Dharamshala city

धर्मशाला शहर में मार्च तक हर घर लगेगा स्मार्ट बिजली मीटर

Wed, 05 Jan 2022 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Every day till March in Dharamshala city
धर्मशाला शहर के घरों में लग रहे स्मार्ट बिजली मीटर। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में बिजली बोर्ड की ओर से घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के लक्ष्य को मार्च तक पूरा कर लेगा। इसके लिए बोर्ड के कर्मचारी रोजाना पुराने मीटर बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला नगर निगम के शहरी क्षेत्र में बिजली बोर्ड की ओर से कुल 33159 मीटर लगाए जाएंगे। इसमें से बोर्ड ने अभी तक 14500 मीटर लोगों के घरों में लगा दिए हैं। शेष बचे स्मार्ट मीटरों को मार्च के पहले सप्ताह तक लगा दिया जाएगा। अभी तक धर्मशाला शहर में सभी घरों में पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में ऐप आने के बाद उपभोक्ता अपने घर के स्मार्ट बिजली मीटर को प्रीपेड में बदल सकता है। जिसके तहत उपभोक्ता ऐप की मदद से बिजली खपत की पूरी निगरानी रख सकता है।
विज्ञापन

ऐप से मिलेगी पूरी जानकारी
घरों में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को इसके लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन फोन में डाउनलोड करनी होगी। इसकी मदद से बिजली खपत की पूरी निगरानी हो जाएगी। मोबाइल ऐप के जरिये उपभोक्ता किसी भी समय यह जान सकेगा कि उसने अब तक कितनी बिजली की खपत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीपेड स्मार्ट मीटर में मिलेंगी ये सुविधाएं
प्रीपेड स्मार्ट मीटर के रिचार्ज का पैसा खत्म होने से पहले उपभोक्ताओं को बत्ती गुल होने का एमएमएस मिलेगा। इसके तहत वह अपने इस प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करवा सकता है। लो वोल्टेज, बिजली बंद होने और बिजली चोरी करने की सूरत में कंट्रोल रूम में अपने आप जानकारी पहुंच जाएगी। प्रीपेड मीटर लगने के बाद बिजली चोरी पर लगाम लगेगी। वर्तमान में उपभोक्ताओं के घरों में बिजली के पुराने पोस्ट पेड मीटर लगे हुए हैं। इसमें ज्यादा बिजली बिल मिलने की शिकायतें आती रहती हैं।

मार्च तक हर घर में लगा दिए जाएंगे स्मार्ट मीटर : एक्सईएन
बिजली बोर्ड धर्मशाला के एक्सईएन विकास ठाकुर ने कहा कि मार्च तक धर्मशाला के हर घर में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। शहर में कुल 33159 मीटर लगाए जाएंगे। वहीं, इन स्मार्ट मीटरों के चलते उपभोक्ता को बोर्ड की कई सुविधाएं मिलेंगी। शहर में सभी मीटर पोस्टपेड मोड पर होंगे। ऐप आने के बाद उपभोक्ता अपने इस स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड से प्रीपेड में बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed