फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Every day 15 thousand school children will get corona vaccine in Kangra

कांगड़ा में विद्यार्थियों के लिए कोविड टीकाकरण तीन से: एडीसी

Fri, 31 Dec 2021 07:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Every day 15 thousand school children will get corona vaccine in Kangra
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के विद्यार्थियों को भी जल्द कोरोना से सुरक्षा कवच मिल जाएगा। छात्र-छात्राओं के लिए तीन जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान आरंभ होगा। इसमें सरकारी तथा निजी स्कूलों के विद्यार्थियों सहित आईटीआई, कोचिंग इंस्टीट्यूट इत्यादि को शामिल किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल ने शुक्रवार को कोविड टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन जनवरी को 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी से की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 100 के करीब स्कूलों में टीकाकरण सेशन लगाए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक दिन 15 हजार विद्यार्थियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बाबत शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी स्कूलों को टीकाकरण अभियान के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर छात्रों को भी प्रेरित किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे टीकाकरण करवा सकें। राहुल कुमार ने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के बच्चे आईकार्ड दिखाकर किसी भी नजदीक टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन की डोज ले सकते हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण सत्रों को लेकर स्कूलों को पहले ही सूचित कर दिया जाएगा, ताकि सभी पात्र विद्यार्थी कोविड की डोज ले सकें। उन्होंने कहा कि स्कूलों के प्रधानाचार्यों को टीकाकरण अभियान का अपने-अपने स्कूलों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। राहुल कुमार ने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास खंड अधिकारियों के माध्यम से पंचायतों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि संबंधित क्षेत्रों के सभी पात्र विद्यार्थियों के टीकाकरण के बारे में नियमित तौर पर जानकारी दें। इससे पहले सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कोविड टीकाकरण अभियान को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed