फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Even the second match could not increase tourism business

Kangra News: दूसरा मैच भी नहीं बढ़ा पाया पर्यटन कारोबार

Wed, 11 Oct 2023 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Even the second match could not increase tourism business
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में विश्व स्तर का आयोजन भी पर्यटन कारोबार को उभारने में असफल रहा है। विश्व कप के पहले दो मैचों में पर्यटन नगरी सूनी ही रही और कारोबार भी ठंडा ही रहा है। पर्यटन कारोबारियों की जो उम्मीदें थी, उस तरह का कारोबार पहले दो मैचों में उभर नहीं पाया है। मंगलवार को बांग्लादेश-इंग्लैंड के मैच के दौरान भी कारोबार हल्का ही रहा। मैच खत्म होने के बाद भी होटलों में 40 से 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी ही रही। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर मायूसी है।
विज्ञापन

बता दें कि 17 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच डे-नाइट मैच खेला जाना है, जो रात को करीब 11 बजे तक खत्म होगा। इस दौरान थोड़ी उम्मीद है कि मैच खत्म होने के कारण पर्यटन कारोबार में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि रात को दर्शक होटलों में ठेहरना चाहेंगे। बता दें कि सात अक्तूबर को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के मैच के दौरान भी स्टेडियम खाली रहा था और होटलों के भी आधे कमरे खाली रहे थे।
विज्ञापन

पर्यटन निगम कांगड़ा के एजीएम नवदीप थापा ने बताया कि पहले दो मैचों के दौरान पर्यटन कारोबार में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। दोनों मैचों के दौरान होटलों में ऑक्यूपेंसी 40 से 50 फीसदी तक ही रही है। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर के बाद साउथ में दशहरे की छुट्टियां होने से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्विनी बांबा ने बताया कि जितनी उम्मीद थी इस हिसाब से कारोबार नहीं हो पाया है। भारत-न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड के मैचों के दौरान अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 अक्तूबर के लिए एडवांस में हुई बुकिंग

निजी होटलों में अभी 30 से 35 फीसदी छूट भी दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन 22 अक्तूबर को भारत-न्यूजीलैंड और 28 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वाले मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में ज्यादा उत्सुकता है, जिस वजह से अधिकतर होटल पहले ही एडवांस बुक हो गए हैं। वहीं 15 अक्तूबर के बाद दशहरे की छुट्टियों के कारण भी पर्यटन नगरी में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed