फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Even the kidney given by sister could not save the life of the army soldier

Kangra News: बहन की दी किडनी भी नहीं बचा पाई सैन्य जवान की जान

Tue, 10 Sep 2024 04:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Even the kidney given by sister could not save the life of the army soldier
कतियाला(चंदुआ) गांव के सैनिक अमित गुलेरिया की फाइल फोटो
लंज (कांगड़ा)। लंज के साथ लगती देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भटहेड़ के चंदुआ (तियाला) गांव के सैन्य जवान अमित गुलेरिया (32) का सोमवार को दिल्ली के आरआर अस्पताल (आर्मी अस्पताल) में निधन हो गया। अमित 13 पंजाब रेजिमेंट हैदराबाद में बतौर नायक पद पर कार्यरत थे। अमित की बड़ी बहन इंदू देवी ने एक महीना पहले अपने छोटे भाई को अपनी एक किडनी दी थी ताकि भाई के प्राण बच सकें, लेकिन बहन की कुर्बानी भी भाई के प्राण नहीं बचा सकी।
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि अमित पिछले चार-पांच दिन से अपनी बहन इंदू देवी से मिलने की जिद कर रहा था। एक दिन पहले इंदू जब अमित से मिली तो उसके बाद अमित ने अंतिम सांस ली और बहन के सामने अपने प्राण त्याग दिए। अमित अपने पीछे पिता-माता, पत्नी पूजा देवी, दो बेटे रूद्रांश और दिवांश छोड़ गया। जानकारी के अनुसार पिछले एक साल से किडनी की समस्या के चलते अमित का आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अमित गुलेरिया के निधन पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर, चंगर संघर्ष सेवा समिति के प्रधान जन्म सिंह गुलेरिया, पूर्व सैनिक लीग लंज के अध्यक्ष कैप्टन कपूर सिंह गुलेरिया, बीडीसी लंज प्रीतम सिंह, कैप्टन गुरमेश गुलेरिया और सूबेदार कुलवीर सिंह भंडारी ने गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन


आज होगा अंतिम संस्कार
अमित गुलेरिया 2013 में आर्मी में भर्ती हुए थे और पिछले 12 साल से आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अमित का अंतिम संस्कार मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन की दी किडनी भी नहीं बचा पाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed