फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Employment guarantee weakened by tampering with the scheme: Pathania

योजना से छेड़छाड़ कर कमजोर की रोजगार की गारंटी : पठानिया

Wed, 24 Dec 2025 06:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Dec 2025 06:18 AM IST
विज्ञापन
Employment guarantee weakened by tampering with the scheme: Pathania
फतेहपुर (कांगड़ा)। विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ है, इसी कारण मनरेगा के नाम और उसके मूल स्वरूप में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने मनरेगा के माध्यम से गांव स्तर पर रोजगार की गारंटी दी थी, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने इस योजना की आत्मा को कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर में आयोजित बैठक में पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सीमित हो गए हैं, जिससे काम मिलना मुश्किल होता जा रहा है। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी गांधी के नाम से जुड़ी योजनाओं और संस्थानों का विरोध करती है, जबकि विदेशों में मजबूरी में गांधी प्रतिमाओं के सामने नतमस्तक होती है।
विज्ञापन

पूज्य बापू शब्द को लेकर सवाल उठाते हुए पठानिया ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय भावनात्मक मुद्दों को उछालती है। कांग्रेस पर राम से चिढ़ होने के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राम किसी एक पार्टी के नहीं हैं। चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आ जाते हैं, लेकिन बेरोजगारी और रोजगार जैसे जमीनी मुद्दों पर वह चुप्पी साध लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed