फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Employment fair will be held in ITI Shahpur

पुर पहली सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

Fri, 27 Aug 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Employment fair will be held in ITI Shahpur
धर्मशाला। आईटीआई शाहपुर में एक सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इस दौरान होंडा कार इंडिया लिमिटेड कंपनी कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों के 200 युवाओं को अपरेंटिस करने का मौका देगी।
विज्ञापन

ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अफसर नीलम रानी ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार आईटीआई शाहपुर में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। कंपनी के इस साक्षात्कार में फिटर, वेल्डर, मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, इलेक्ट्रीकल, पेंटर, टर्नर ट्रेड के 2019 और 2020 के फ्रेशर युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 22 वर्ष के बीच हो।
विज्ञापन

कैंपस साक्षात्कार में आए अभ्यर्थियों को 10वीं के प्रमाण पत्र, आईटीआई पास होने के तकनीकी प्रमाण पत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड या पैन कार्ड की कॉपी, सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। कंपनी के उप प्रबंधक सुमित कपूर ने कहा कि होंडा कार इंडिया लिमिटेड, दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह राजस्थान में संयंत्र स्थापित करने वाली पहली ऑटोमोबाइल कंपनी है। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य तरुण कुमार ने बताया कि पहली सितंबर को होने वाले इस कैंपस साक्षात्कार में बेरोजगार युवाओं को एक अच्छी कंपनी में काम सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल के साथ-साथ पंजाब के युवा भी कैंपस साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं। कैंपस में आने वाले अभ्यर्थी को अपने साथ पीने का पानी, खाना, हैंड सैनिटाइजर व मास्क अवश्य रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed