{"_id":"68bd78b1b0f2a28bc503248c","slug":"employee-class-disappointed-with-the-decisions-of-congress-government-bikram-kangra-news-c-95-1-kng1002-194508-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार के फैसलों से कर्मचारी वर्ग निराश : बिक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार के फैसलों से कर्मचारी वर्ग निराश : बिक्रम
Mon, 08 Sep 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार के ताजा फैसलों ने एक बार फिर कर्मचारियों को निराश किया है। विधायक बिक्रम ठाकुर ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि सुक्खू सरकार कर्मचारियों को लगातार हतोत्साहित कर रही है। हाल ही में लिए गए निर्णय से कर्मचारियों को दस हजार रुपये से भी अधिक का आर्थिक नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद को कर्मचारी हितैषी बताती रही है, लेकिन अब उसी के फैसले कर्मचारियों के खिलाफ साबित हो रहे हैं। कर्मचारियों ने ओपीएस की उम्मीद में कांग्रेस का समर्थन किया था, मगर अब सरकार चुन-चुनकर उन्हीं से बदला ले रही है। उनका कहना है कि कर्मचारी इस रोष को 2027 में वोट के रूप में निकालेंगे।
वहीं, कोटला-बेहड़ क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर विधायक ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिसमें विभाग और वनकाटू मिलीभगत कर रहे हैं। एफआईआर दर्ज करवाने में भी भारी मुश्किलें आईं और आज भी पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई न हुई तो वे खुलासा करेंगे कि किसकी शह पर जंगल काटे जा रहे हैं।