फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Emphasis will be on providing ration on time: Mukul

समय पर राशन उपलब्ध करवाने पर रहेगा जोर : मुकुल

Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 20 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Emphasis will be on providing ration on time: Mukul
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। देहरा मार्केटिंग कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को ज्वालामुखी में बैठक का आयोजन किया। इसमें ज्वालामुखी जोन के लगभग 40 सहकारी सभाओं के सचिव और विक्रेताओं ने बैठक में भाग लिया। इस दैरान मुकुल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सहकारी सभा में क्वांटिटी और क्वालिटी का राशन समय अनुसार उपलब्ध हो, इसके लिए सबको एकजुट और जागरूक किया। सहकारी सभाओं के सचिवों और विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा और शीघ्र ही उनके हल के लिए आग्रह किया।
विज्ञापन

कई कर्मचारियों ने अपनी वेतन संबंधी शिकायतें भी उनके समक्ष रखी तो कई सहकारी सभाओं के सचिव और विक्रेताओं ने घटिया खाद्य सामग्री, अंकित किए गए वजन से कम वजन की खाद्य पदार्थ की बोरियों के आने और समय अनुसार राशन उपलब्ध न होने के बारे में कई शिकायतें दर्ज करवाई। अध्यक्ष ने कहा की उन्होंने सभी की शिकायतें दर्ज कर दी हैं और उन्हें शीघ्र ही देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश सहकारिता अधिकारी कर्मचारी कल्याण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गुलजार सिंह परमार, सचिव रूपचंद चौधरी, बलराज संगल, देहरा मार्केटिंग कमेटी के ज्वालामुखी जॉन के अध्यक्ष रामस्वरूप, देहरा फ्रेंड्स कोऑपरेटिव सोसाइटी और दी ज्वालामुखी मंदिर कोऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष विमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed