{"_id":"663959dcd01119c9c1023ad4","slug":"electricity-board-should-soon-restore-the-old-pension-scheme-dharamveer-kangra-news-c-95-1-ssml1020-133673-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन स्कीम को जल्द बहाल करे बिजली बोर्ड : धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन स्कीम को जल्द बहाल करे बिजली बोर्ड : धर्मवीर
Tue, 07 May 2024 03:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 07 May 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ईकाई फतेहपुर ने सोमवार को फतेहपुर में बैठक कर सरकार और बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बैठक के उपरांत इकाई अध्यक्ष धर्मवीर कपूर ने कहा पेंशनरों की मांगों को सरकार और बोर्ड प्रबंधन हल्के में ले रहे हैं। जिस कारण पेंशनरों में सरकार और बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने सरकार और बोर्ड प्रबंधन से अपील की है कि पेंशनरों की समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करे साथ ही विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करें। उन्होंने कहा कि संविधान की ओर कर्मचारियों और पेंशनरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है। उस पर सरकार और बोर्ड प्रबंधन कुठाराघात कर रहा है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कुलजीवन डोगरा, वीर सिंह ठाकुर, बलदेव सिंह ठाकुर, गुरदेव पठानिया, राम लाल, मोहिंदर सिंह, अशोक कुमार और विनोद उपस्थित रहे।