फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity Board Division will open in Nagni, Nature Park in Mainjha

अब नौरा कालेज का नाम होगा अटल बिहारी बाजपेयी

Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity Board Division will open in Nagni, Nature Park in Mainjha
सुलह विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चैक भेंट करते हुए विस क्षेत्र - फोटो : Kangra
डरोह (कांगड़ा)। चुनावी साल में सुलह हलके के नागनी में पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि नागनी में बिजली बोर्ड डिवीजन खुलेगा और मैंझा में नेचर पार्क। नौरा में खुले राजकीय कॉलेज का नाम अब अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर होगा। जबकि परौर में बने पुल का नाम रीना सेतु पुल तो अच्छरो ब्रो से चंबी चिडन सड़क का नाम सूबेदार गैंडा राम के नाम होगा।
विज्ञापन

जनता की नागनी में बिजली बोर्ड का डिवीजन खोलने की मांग काफी पुरानी थी। परमार की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दरंग, डूहक व ढाटी स्कूलों के साथ थुरल कॉलेज में साइंस कक्षाएं चलाने की घोषणा की। मैंझा में नेचर पार्क बनाने के साथ शहीद अशोक कुमार के नाम लाहड़ ठांकरा व सांबा में अलग से स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग को पूरा करते हुए थुरल व धीरा पुलिस चौकी को भी अस्थायी से स्थायी करने की घोषणा कर गए।
विज्ञापन

सुलह में एक नशा निवारण केंद्र और एक बीईपीओ कार्यालय के साथ बैरघट्टा-डूहक पुल को बनाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री परमार की मांग पर सिहोटू पटवार सर्कल बनाने के साथ उसे धीरा तहसील के साथ जोड़ने की भी मंजूरी दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed