{"_id":"69f3a9482f38cbac360bb0fa","slug":"elections-in-242-panchayats-of-the-district-in-three-phases-dates-announced-kangra-news-c-94-1-ssml1011-192017-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिले की 242 पंचायतों में तीन \nचरणों में चुनाव, तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिले की 242 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव, तिथियां घोषित
Fri, 01 May 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 01 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों के सदस्यों, जिले की 6 पंचायत समितियों के 119 वार्डों के सदस्यों और 242 ग्राम पंचायतों के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनावों का विस्तृत ब्योरा जारी कर दिया है।
पंचायतीराज संस्थाओं के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र 7, 8 और 11 मई को पूर्वाह्न 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित स्थानों पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष दाखिल किए जा सकते हैं।
वहीं, 12 मई को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू होगी। 14 और 15 मई को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 15 मई की शाम को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। 26 मई को 83, 28 मई को 82 और 30 मई को 77 पंचायतों में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।
वहीं, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। इसके अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह 9 बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में होगी।