फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   election

पहले चरण में 1678 पुलिस जवान देंगे चुनावी ड्यूटी

Tue, 05 Jan 2021 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
election
धर्मशाला। जिले में पंचायतीराज चुनावों को शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है। तीन चरणों में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए हर चरण में अलग-अलग पुलिस व होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि जिला कांगड़ा में पहले चरण में होने वाले चुनावों के लिए 1678 पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित विभिन्न बटालियनों के जवानों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पहले चरण में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में 241 पुलिस जवान ड्यूटी देंगे, जबकि संवेदनशील मतदान केंद्रों का जिम्मा 390 जवानों के जिम्मे होगा। इसके अलावा सामान्य मतदान केंद्रों में 1678 पुलिस जवानों को तैनात किया जाएगा। वहीं 19 जनवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में 1612 जवान चुनावी ड्यूटी देंगे। इस दौरान अतिसंवेदनशील केंद्रों में 181, संवेदनशील मतदान केंद्रों में 379 और सामान्य मतदान केंद्रों में 1112 पुलिस कर्मी सुरक्षा-व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा 21 जनवरी को होने वाले अंतिम चरण के पंचायतीराज चुनावों की जिम्मेदारी 1482 जवानों के जिम्मे होगी। इस अवसर पर अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में 260 और 1034 जवान सामान्य श्रेणी के मतदान केंद्रों में तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनावों के चलते जल्द ही इन पुलिस व होमगार्ड जवानों को तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed