{"_id":"69fa54c6a8d3d38b1502d9dc","slug":"drug-peddler-sent-to-jail-for-three-months-kangra-news-c-95-1-kng1024-233321-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशा तस्करी का आरोपी तीन माह के लिए भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशा तस्करी का आरोपी तीन माह के लिए भेजा जेल
Wed, 06 May 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 06 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के मामलों में हो चुका गिरफ्तार, जमानत पर छूटने के बाद दोबारा नशा तस्करी में पाया संलिप्त
पुलिस ने निरुद्ध करने के लिए सक्षम प्राधिकरण को भेजा था प्रस्ताव, मंगलवार को मंजूरी के बाद भेजा धर्मशाा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा ने नशा तस्करी पर सख्ती दिखाते हुए पीआईटी-एनडीपीएस के तहत एक आरोपी को हिरासत में लेकर तीन माह के लिए जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रजत धीमान निवासी मूंही (गरली) पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और जमानत पर छूटने के बाद दोबारा नशा तस्करी में संलिप्त पाया गया। इसके चलते पुलिस ने उसे निरुद्ध करने के लिए सक्षम प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को हिरासत में लेकर धर्मशाला जेल भेज दिया गया।
एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना अंब और रक्कड़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि वह लंबे समय से अवैध नशा कारोबार में सक्रिय था और युवाओं को इसकी गिरफ्त में धकेल रहा था। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी देहरा पुलिस आरोपियों को पीआईटी-एनडीपीएस के तहत निरुद्ध कर धर्मशाला जेल भेज चुकी है। इनमें आरोपी मनु शर्मा (ज्वालामुखी), विजय कुमार (परागपुर), आकाशदीप सिंह (खबली देहरा), राजकुमार (डाडासीबा), शरीफ मोहम्मद (सालिहार, खुंडियां), पंकज कुमार (सिहोरपाई, ज्वालामुखी), अविनाश कुमार (दयाल, देहरा) और अशोक कुमार (कोहना, रक्कड़) शामिल हैं।
एसपी ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।