फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drivers made aware about road safety

Kangra News: चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 23 Jan 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 23 Jan 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Drivers made aware about road safety
कंडवाल (कांगड़ा)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सतीश धीमान ने वीरवार को कंडवाल में चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण होता है। इससे सभी चालकों को बचना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने चालकों को चालान प्रक्रिया, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, प्रदूषण जांच से संबंधित नियमों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तड़पते हुए देखने के बजाय उसे अस्पताल पहुंचाकर मानवीय कर्तव्यों का पालन बेझिझक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पुलिस अथवा अस्पताल प्रशासन की ओर से आगे की किसी भी आवश्यक कार्रवाई या रुकने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। इस मौके पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति पंफलेट बांट कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed