{"_id":"694aa8cdb314a182580e5fee","slug":"dr-ridhima-verma-of-sulah-became-assistant-professor-kangra-news-c-95-1-ssml1021-212275-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुलह की डॉ. रिधिमा वर्मा बनीं सहायक प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुलह की डॉ. रिधिमा वर्मा बनीं सहायक प्रोफेसर
Wed, 24 Dec 2025 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:04 AM IST
विज्ञापन
रिदिमा वर्मा
भवारना/धीरा (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र की डॉ. रिधिमा वर्मा ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़ से डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है।
पीएचडी पूर्ण करते ही उनका चयन एलएनएमआईआईटी जयपुर में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है, जहां वे उच्च तकनीकी शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में सेवाएं देंगी। डॉ. रिधिमा वर्मा मूल रूप से सुलह क्षेत्र की निवासी हैं। उनके पिता विजय वर्मा लोक निर्माण विभाग जयसिंहपुर में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) हैं, जबकि माता ममता वर्मा विकास खंड भवारना में सेवाएं दे रही हैं। अपनी सफलता पर डॉ. रिधिमा ने कहा कि माता-पिता का मार्गदर्शन, शिक्षकों व शोध मार्गदर्शकों का सहयोग और वर्षों की कठिन मेहनत इस उपलब्धि की आधारशिला रहे। संवाद