फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dr. Mansi of Palampur will provide Assistant Professor services in PGI

Kangra News: पालमपुर की डॉ. मानसी पीजीआई में देंगी असिस्टेंट प्रोफेसर सेवाएं

Sun, 08 Jun 2025 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 08 Jun 2025 06:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mansi of Palampur will provide Assistant Professor services in PGI
पालमपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र की डॉ. मानसी वर्मा ने पीजीआई चंडीगढ़ में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियोलॉजी विभाग में शनिवार से सेवाएं आरंभ कर दी हैं। मानसी वर्मा ने बचपन में नाना को दवा खाते देखा और ठान लिया कि वह एक बेहतरीन चिकित्सक बनेंगी।
विज्ञापन

डॉ. मानसी वर्मा इससे पहले आईजीएमसी शिमला में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रही थीं। उन्होंने जमा दो की शिक्षा माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा से ग्रहण करने बाद एमबीबीएस तथा एमडी की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से पूरी की। उसके बाद मानसी ने डीएम की डिग्री मेडिकल कॉलेज ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट से पूरी की। डॉ. मानसी वर्मा प्रदेश की पहली महिला चिकित्सक हैं, जिन्होंने कार्डियोवैस्कुलर रेडियोलॉजी में डीएम की डिग्री एम्स दिल्ली से हासिल की है।
विज्ञापन

डॉ. मानसी के पिता डॉ. आरके वर्मा टांडा मेडिकल कॉलेज से बतौर प्रोफेसर सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी माता मंजू कौशल पालमपुर के केएलबी कॉलेज में तैनात हैं, जबकि पति डॉ. हरिमोहन शर्मा आईजीएमसी शिमला में सेवाएं दे रहे हैं। उनके भाई डॉ. माधव वर्मा तथा भाभी डॉ. युक्ति महाजन सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। डॉ. मानसी वर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय गुरु विशुद्धानंद, अपने माता-पिता तथा अपने सभी चाहने वाले को दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में नौकरी करके वह जन सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed