फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dr. Anil Bhardwaj will be the first BMO of Dehra, government issued orders

Kangra News: डॉ. अनिल भारद्वाज होंगे देहरा के पहले बीएमओ, सरकार ने जारी किए आदेश

Sat, 28 Jun 2025 05:29 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
Dr. Anil Bhardwaj will be the first BMO of Dehra, government issued orders
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य खंड देहरा के पहले बीएमओ (ब्लाॅक मेडिकल ऑफिसर) डॉ. अनिल भारद्वाज होंगे। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले देहरा का काफी बड़ा हिस्सा ज्वालामुखी बीएमओ के तहत आता था।। देहरा हलके का एक हिस्सा ज्वालामुखी स्वास्थ्य ब्लॉक तो कुछ क्षेत्र डाडासीबा स्वास्थ्य ब्लॉक के अधीन आता था। अब देहरा नया स्वास्थ्य खंड बनाए जाने से खंड ज्वालामुखी और डाडासीबा का कुछ क्षेत्र देहरा स्वास्थ्य खंड देहरा में मिलाया जाएगा।
विज्ञापन

संभवतः देहरा हलके के तमाम स्वास्थ्य केंद्र शामिल किए जाएंगे। पिछले वर्ष देहरा को नया स्वास्थ्य खंड बनाया गया था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते वर्ष देहरा में आयोजित 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान देहरा में बीएमओ कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। बीते वर्ष नवंबर माह में सरकार ने देहरा में बीएमओ कार्यालय और पद स्वीकृति की अधिसूचना जारी कर दी थी लेकिन बीएमओ की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। सरकार ने अब डॉ. अनिल भारद्वाज के बीएमओ देहरा के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बीएमओ सिविल अस्पताल देहरा में बैठेंगे। सीएमओ कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी ने बीएमओ देहरा के तौर पर डॉ. अनिल भारद्वाज की नियुक्ति की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed