{"_id":"694e74fadc1e824f3809d67f","slug":"doctors-strike-affects-health-services-kangra-news-c-95-1-ssml1021-212753-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चिकित्सकों की हड़ताल से प्रभावित हुईं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चिकित्सकों की हड़ताल से प्रभावित हुईं स्वास्थ्य सेवाएं
Sat, 27 Dec 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज हुए परेशान
खैरा (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में चिकित्सकों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। इससे उपचार के लिए आने वाले रोगियों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 10 किलोमीटर की दूरी तय कर तरेहला से खाली पेट अपने टेस्ट करवाने आई 65 वर्षीय सलोचना को अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि आज ओपीडी नहीं है। वहीं, 75 वर्षीय शकुंतला देवी को भी बिना उपचार करवाए बैरंग लौटना पड़ा।
इसके अलावा पलाहकड़ से उपचार के लिए आई 28 वर्षीय उर्वशी को भी उपचार नहीं मिल पाने से निजी क्लीनिक का रुख करना पड़ा। भौरा से प्लास्टर को निकलवाने के लिए आई 45 वर्षीय रीता देवी को भी सुविधा न मिल पाने से निजी चिकित्सालय का ही रुख करना पड़ा। वहीं चिकित्सा खंड अधिकारी जयसिंहपुर डॉ. मुनीश राणा ने बताया कि चिकित्सकों के सामूहिक अवकाश के चलते खंड जयसिंहपुर में भी सेवाएं बाधित रहीं, जबकि आपातकालीन सेवाएं सुचारु रहीं। संवाद