फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Do your duty, make democracy stronger

कांगड़ा की 15 सीटों पर 91 उम्मीदवारों का भाग्य आज ईवीएम में होगा दर्ज

Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Do your duty, make democracy stronger
धर्मशाला। लोकतंत्र के महापर्व के लिए क्या आप तैयार हैं। सत्ता के लिए जारी संग्राम में शनिवार को प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की जनता 15 विधानसभा क्षेत्रों के 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी। जिले में सबसे अधिक सुलह विधानसभा क्षेत्र से नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम नगरोटा और पालमपुर से केवल चार-चार प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेंगे। अन्य विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो नूरपुर और जवाली से 5-5, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, कांगड़ा, धर्मशाला और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों से 6-6 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, शाहपुर और इंदौरा से 7-7 तथा फतेहपुर से 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

यह हैं महिला उम्मीदवार
इस बार जिला कांगड़ा से चार महिला प्रत्याशी विधानसभा जाने के लिए चुनावी रण में हिस्सा ले रही हैं। इनमें नूरपुर से आप की मनीषा कुमारी, इंदौरा से भाजपा की रीता देवी, सुलह से आजाद प्रत्याशी रेखा रानी और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सरवीण चौधरी चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवार उम्मीदवारों की सूची
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह निक्का, कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन, बसपा प्रत्याशी साली राम, आप प्रत्याशी मनीषा कुमारी एवं सुभाष सिंह डडवाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से रीता देवी भाजपा प्रत्याशी, मलेंद्र राजन कांग्रेस प्रत्याशी, हंसराज बसपा प्रत्याशी, आप से जगदीश सिंह तथा निर्मल प्रसाद, मनोहर लाल और लक्ष्मण दास आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
-----
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से भाजपा से राकेश पठानिया, कांग्रेस से भवानी सिंह पठानिया, बसपा से तिलक राज, आप से डॉ. राजन सुशांत तथा डॉ. अशोक सोमल, कृपाल सिंह परमार, संजय शर्मा और विजय कौंडल निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
-----
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से संजय गुलेरिया, कांग्रेस से चंद्र कुमार, बसपा से बीर सिंह, आप से बलदेव राज और हिमाचल जन क्रांति पार्टी से अरुण कुमार चुनाव लड़ेंगे।
-------
विधानसभा क्षेत्र देहरा से रमेश चंद धवाला भाजपा प्रत्याशी, डॉ. राजेशा शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी, हरबंस सिंह बसपा प्रत्याशी, मनीष कुमार आप प्रत्याशी तथा होशियार सिंह और वरुण कुमार आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
-----
जसवां परागपुर से भाजपा से बिक्रम सिंह, कांग्रेस से सुरिंद्र मनकोटिया, बसपा से प्रेम चंद, आप से साहिल चौहान तथा संजय पराशर और मुकेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरेंगे।
---------
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रविंद्र सिंह, कांग्रेस से संजय रतन, बसपा से सुशील कुमार, आप से होशियार सिंह भारती और आजाद प्रत्याशी के तौर पर सुनील कुमार तथा अतुल कौशल चुनाव लड़ेंगे।
------
जयसिंहपुर से रविंद्र कुमार धीमान भाजपा, यादवेंद्र गोमा कांग्रेस, संतोष कुमार आप, सुशील कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी तथा डॉ. केहर सिंह, और सुरिंद्र सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
--------
विधानसभा क्षेत्र सुलह से भाजपा से विपिन सिंह परमार, कांग्रेस से जगदीश सिंह सपहिया, बसपा से सुरेश कुमार, आप से रविंद्र सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी रेखा रानी, डॉ. स्वरूप सिंह राणा, जगजीवन पॉल, सुमन कुमार और चंद्र भान चुनाव लड़ेंगे।
-----
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से अरूण कुमार भाजपा, आरएस बाली कांग्रेस, उमा कांत आप तथा सिकंदर कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
--------
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पवन काजल, कांग्रेस के सुरिंद्र कुमार, बसपा के विजय कुमार, आप के राज कुमार तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुलभाष चंद और अमित वर्मा चुनाव लड़ेंगे।
------
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सरवीण चौधरी भाजपा, केवल सिंह कांग्रेस, बनारसी दास डोगरा बसपा, अभिषेक सिंह आप, आशीष शर्मा हिन्दू समाज पार्टी और रमेश कुमार तथा जोगिंद्र सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
--------
धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से राकेश कुमार, कांग्रेस से सुधीर शर्मा, आप से कुलवंत सिंह राणा तथा निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद शुक्ला, अभय कुमार अशोक और विपिन नेहरिया होंगे।
-------
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में त्रिलोक कपूर भाजपा, आशीष बुटेल कांग्रेस, सुरेश कुमार बसपा और संजय भारद्वाज आप से चुनाव लड़ेंगे।
--------
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मुल्खराज, कांग्रेस के किशोरी लाल, बसपा के अजय कुमार, आप के प्रमोद चंद, स्वाभिमान पार्टी के विशेष और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गुरदास राम चुनाव लड़ेंगे।
--------
इनसेट
सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 नवंबर को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। आठ दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
13,34,542 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 13,34,542 मतदाता हैं। इनमें 6,53,661 महिला मतदाता और 6,80,875 पुरुष वोटर हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21,768 है। विदेश में रह रहे प्रवासी निर्वाचक छह हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के छह मतदाता हैं।

कांगड़ा के 1627 केंद्रों पर होगा मतदान
मतदान के लिए 1627 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1625 मुख्य तथा दो सहायक मतदान केंद्र हैं। जिले के हर विधानसभा हल्के में दो मतदान केंद्र महिला कर्मियों की ओर से संचालित होंगे। इस प्रकार पूरे जिले में 30 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जिनपर महिला कर्मी ही मतदान करवाएंगी। इसके अतिरिक्त जिले में सात दिव्यांग कर्मियों की ओर से संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed