{"_id":"694a7c70f3990de3cc01911e","slug":"discussion-on-new-complex-system-kangra-news-c-95-1-kng1004-212228-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: न्यू कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: न्यू कॉम्प्लेक्स प्रणाली पर की चर्चा
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा अजय कुमार ने मंगलवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में नूरपुर, जवाली, नगरोटा सूरियां, फतेहपुर और राजा तालाब के बीपीईओ और बीपीओ के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें शिक्षा विभाग की ओर से लागू की जा रही न्यू कॉम्प्लेक्स प्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि न्यू कॉम्प्लेक्स प्रणाली का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार लाना है। इस प्रणाली के माध्यम से संसाधनों का बेहतर उपयोग, विद्यालयों के बीच समन्वय, शिक्षण कार्य में नवाचार और छात्रों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है।
बैठक के दौरान बीओ और बीपीईओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में इस प्रणाली के क्रियान्वयन से जुड़ी व्यवहारिक समस्याओं, चुनौतियों और संभावनाओं पर सुझाव रखे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे न्यू कॉम्प्लेक्स प्रणाली को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करें। इस अवसर पर ब्लॉक प्रोजेक्ट अधिकारी जवाली प्रभात पावा, प्राध्यापक कपिल मेहरा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद